फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेबी गेम्स में तीन साल के बच्चे दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेल प्रतिभाओं को बचपन से तलाशने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के लिए कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन अनूठी पहल करने जा रहा है। ग्रीनपार्क में पांच से नौ अक्तूबर तक ‘बेबी गेम्स 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यहां तीन से 8.5 वर्ष तक के बच्चे 25 खेलों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को मिशन ओलंपिक 2036 से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर सोमवार को शास्त्रीनगर के गेस्ट हाउस में बैठक हुई। मुख्य अतिथि रविंद्र पाटनी रहे, जबकि अध्यक्षता राकेश गुप्ता ने की। यहां विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और स्कूलों के खेल शिक्षकों समेत 172 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतियोगिता के स्वरूप, खेलों के नियम, आयु वर्ग और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि बच्चों की उम्र और शारीरिक क्षमता के अनुसार खेलों के नियमों और प्रारूप में बदलाव किया जाएगा, जिससे मुकाबले सुरक्षित और बच्चों के अनुकूल रहें।
प्रतियोगिता में तीन से 4.5, 4.5 से 6.5 और 6.5 से 8.5 वर्ष के आयु वर्ग बनाए गए हैं। कानपुर के अलावा आसपास के जिलों और देश के अन्य हिस्सों से भी बच्चे इसमें हिस्सा ले सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। विनय पांडे, आरपी सिंह, राजा भारत अवस्थी, सर्वेश तिवारी, दिनेश भदौरिया, साधना मिश्रा, मनीषा सोनकर, वैभव गौड़, सौरभ गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूलों में पहुंचेगा ‘गज्जू भैया’
बेबी गेम्स का मस्केट ‘गज्जू भैया’ स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करेगा। कानपुर समेत आसपास के जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा कर उनकी प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर पहचानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें