फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बरात में शामिल तेज रफ्तार पिकअप पलटी, हादसे में चालक की मौत, दूल्हे के पिता समेत दो घायल

Fri, 26 Jun 2020 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सौरिख थाना क्षेत्र के कस्बा सकरावा में एक बरात जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। दूल्हे के पिता समेत दो लोग घायल हैं।
विज्ञापन


इटावा जिले के थाना इकदिल में ग्राम जगमोहनपुर निवासी राजीव कुमार पुत्र सुभाष चंद्र का विवाह कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम राजापुर की निवासी धर्मेंद्र की पुत्री अंजलि से होना तय हुआ था। हंसी खुशी के साथ बरात जगमोहनपुर से निकली। सभी गाड़ियां धीरे धीरे राजापुर पहुंच रही थीं।

 
विज्ञापन

इन गाड़ियों के साथ एक पिकअप भी थी, जिसे श्री नारायण(32) पुत्र बाला चरण चला रहा था। उसी में रवि कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल व दूल्हे का पिता सुभाष चंद्र भी यात्रा कर रहे थे। जवाहर लाल इंटर कालेज सकरावा के पास चालक अपना संतुलन खो बैठा। पिकअप कई पलटे खाते हुए खाई में गिरी।

पीछे से आ रहे बरातियों ने जब देखा तो आनन-फानन में घायल दिखे श्रीनारायण को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। रास्ते में चालक श्रीनारायण ने दम तोड़ दिया। बराती रवि कुमार व सुभाष चंद्र को प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए जहां उनका उपचार हुआ।

इस बात की खबर जब लड़की पक्ष को हुई तो अफरा तफरी मच गई। बरातियों ने चालक के परिवार को सूचना दी। उसकी पत्नी सुनते ही बेहाल हो गई। श्रीनारायण के दो लड़की एक लड़का हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, रात में शादी की रस्में पूरी कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें