इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव नगला दौलत के पास लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे तीन ट्रक पीछे से आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। एक ट्रक में लदी चीनी की बोरियां एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं, जिससे कुछ मिनटों के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना के बाद यूपीडा की टीम मौके पर पहुची और उसने ट्रकों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह करीब साढे़ चार बजे नंगला दौलत के सामने एक्सप्रेसवे पर बनी पुलिस पार्किंग में डीसीएम को चालक मोहनलाल निवासी कुसोर अधवनी बीकानेर, राजस्थान ने खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक का चालक लक्ष्मी नारायण निवासी अलवर राजस्थान ने डीसीएम में टक्कर मार दी।