झींझक। मंगलपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात को झींझक सहकारी समिति के पास घेराबंदी कर चोरी का सामान आपस में बांट रहे बाल अपचारी सहित तीन चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मकनियापुर निवासी किसान के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल की है।
मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि शनिवार की रात झींझक चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा पुलिस टीम के साथ होली त्योहार के चलते रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिलने पर टीम ने सहकारी समिति के पास छापा मारा। टीम ने मौके के मकनियापुर निवासी अर्पित कुमार, ऋषभ व एक 14 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कमर पेटी, पायल, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चैन सहित अन्य आभूषण बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने गांव के ही जीतू के घर से दो फरवरी की रात को चोरी की थी। शनिवार को वह लोग चोरी का सामान का बटवारा करने व बाजार में बेचने के लिए एकत्र हुए थे। इसी बीच पुलिस से उनको पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से बाल अपचारी को बाल सुधार गृह व अन्य दो लोगों को जेल भेजा गया है।
..................
चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
कानपुर देहात। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने पांडेय हार गांव के पास से अरसदपुर निवासी राजू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के खडुआ व 5300 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 फरवरी की रात को उसने गांव के अरुण कुमार के घर में चोरी की थी। उसने चोरी का कुछ सामान विपिन को बेच दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)