फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मदरसा से अजमेर के लिए निकले तीन किशोर आगरा में मिले

Fri, 25 Jul 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। कस्बा के सुभाष नगर स्थित मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहे तीन किशोर बुधवार दोपहर बिना बताए लापता हो गए थे। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने गुरुवार को तीनों को आगरा से बरामद किया है। पूछताछ में छात्रों ने पढ़ाई से मन उबने पर अजमेर दर्शन के लिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के कठिका निवासी आसिफ (13) पुत्र शहाबुद्दीन, रूरा सिठमरा निवासी समीर (11) पुत्र चांद अली व औरैया के दिबियापुर नौगवां निवासी अनस (10) पुत्र शहीद अली झींझक के सुभाष नगर स्थित फैजान ए गोसिया मदरसा में पढ़ाई करते थे। संचालक हाजी रियासत ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दोपहर एक बजे से तीनों किशोर मदरसा से बिना बताए कही चले गए है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू की।
पूछताछ में किशोरों ने बताया कि पढ़ाई से मन उबने पर तीनों ने अजमेर शरीफ जाने का प्लान बनाया। बुधवार दोपहर 1:30 बजे मदरसा से बाहर निकले और झींझक स्टेशन से ट्रेन में बैठ गए। इटावा स्टेशन पर उतरने के बाद वहां से दूसरी ट्रेन में बैठकर आगरा पहुंच गए। वहां से ऑटो कर आगे के लिए निकले थे। रास्ते में ऑटो खराब हो गई। तभी वहां से निकल रहे एक राहगीर को उन पर शक हुआ और उन्होंने पूछताछ कर परिजन के नंबर पूछकर फोन कर उन्हें जानकारी दी। चौकी प्रभारी झींझक अभिनेष चौधरी ने बताया कि जानकारी पर रात में पुलिस आगरा गई थी। वहां से तीनों को लाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें