फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लुटेरों की तलाश में तीन टीमें लगीं, फुटेज खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के पास महिला से चाकू दिखाकर लूट के मामले में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। पुलिस ने बाजार में लगे करीब 80 से ज्यादा कैमरे भी खंगाले जिनमें कुछ कैमरों में एक आरोपी महिला का पीछा करते भी दिखा है। कुछ फुटेज धुंधले होने के बाद आरोपियों की पहचान करने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन


लाल बंगला के काजीखेड़ा निवासी सिंपी शर्मा शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से बच्चे के स्कूल की फीस जमा करने के लिए जा थीं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय के पास चाकू लगाकर नकदी, जेवरात और मोबाइल समेत करीब 40 हजार की लूट हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए बाजार के कैमरे खंगाल रही है। कुछ फुटेज में आरोपी महिला के पीछे चलते हुए दिखे हैं। पुलिस ने बाजार में भी दुकानदारों से घटना को लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। साथ ही फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।


नकाबपोशों के टहलने की फोटो की भी पुलिस ने की जांच

सोशल मीडिया पर वायरल विधानसभा अध्यक्ष के आवास के पीछे तीन युवकों की वायरल फोटो की भी पुलिस ने जांच की। साथ ही पुलिस ने इलाके में जाकर भी लोगों से पूछताछ की लेकिन पुलिस की जांच में वायरल फोटो फर्जी निकली। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल फोटो की जांच की गई है। जांच में फोटो फर्जी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें