कोरोना वायरस से चीन में स्थिति भयावह होने के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट है। चीन से लौटकर आने वाले तीन छात्रों में से एक ने खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत की तो उसका सैंपल लेकर लखनऊ लैब भेज दिया गया है। तीनों छात्रों पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर है। हर पल उन्हें मॉनीटर किया जा रहा है।
कोरोना से निपटने के लिए लोहिया अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में ईएनटी वार्ड को कोरोना पीड़ितों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। किट की व्यवस्था कर दी गई है। कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आते ही उसके पास कोई भी व्यक्ति बिना किट पहने नहीं जा सकेगा।