कानपुर में कोरोना के मद्देनजर जारी हाई अलर्ट के तहत ऐसे लोगों से अपने बारे में जानकारी देने की अपील की जा रही है जो चीन से आए हैं और उनका नाम सूची में नहीं है। यह अंदेशा है कि कुछ लोग चीन से होकर आए हैं लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं है।
इनमें विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों के अलावा श्रमिक वर्ग है। इसके अलावा नेपाल से आने वालों की भी तलाश की जा रही है। हालांकि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बीएसएफ स्क्रीनिंग कर रही है, फिर भी कहा जा रहा है कि अगर किसी की स्क्रीनिंग नहीं हो पाई तो वो खुद सूचना दे दें।