फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: दिवाली और छठ पर कानपुर से होकर गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 05 Nov 2026 08:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को दिल्ली, प्रयागराज और दक्षिण भारत जाने की सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 08407 खुर्दा रोड जंक्शन-आनंद विहार पूजा स्पेशल सात नवंबर को दोपहर 12:15 बजे खुर्दा रोड जंक्शन से चलकर आठ नवंबर को दोपहर 2:55 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08408 नौ नवंबर को रात 12:30 बजे आनंद विहार से चलकर सुबह 7:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होकर सुबह 10:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर, बालेश्वर, कटक और भुवनेश्वर होकर चलेगी।

विज्ञापन


वहीं शकूरबस्ती-सूबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 04420 छह और सात नवंबर को शाम 6:30 बजे शकूरबस्ती से चलकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 5:20 बजे रवाना होकर 9:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में 04419 सात और आठ नवंबर को दोपहर 12:30 बजे सूबेदारगंज से चलकर 3:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 3:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। रास्ते में पनकी धाम, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना और इटावा में ठहराव होगा।

दरभंगा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के भी पांच-पांच फेरे होंगे। गाड़ी संख्या 05541 दरभंगा से 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार दोपहर 3:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 9:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचकर पांच मिनट बाद रवाना होगी। उरई और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए बृहस्पतिवार सुबह दो बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में 05542 19 नवंबर से 17 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 10:40 बजे यशवंतपुर से चलेगी। शनिवार शाम पांच बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचकर पांच मिनट बाद रवाना होगी और ऐशबाग, गोंडा व गोरखपुर होकर रविवार दोपहर एक बजे दरभंगा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें