फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतियों के लिए 24 को चलेंगी 3 कुंभ स्पेशल ट्रेनें, रेलवे दे रहा ये विशेष सुविधा

Sat, 12 Jan 2019 03:25 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्रवासी भारतियों के लिए कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनें इलाहाबाद जं. से सफदरगंज दिल्ली वाया कानपुर सेंट्रल चलेंगी। इनमें सिर्फ प्रवासी भारतीय (एनआरआई) ही सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें 24 जनवरी को चलेंगी।
विज्ञापन


इनमें एसी श्रेणी की 22 बोगियां होंगी। एसी थर्ड के 19 कोच होंगे, दो एसी सेकेंड कोच और एक एसी फर्स्ट कोच होगा। इस ट्रेन में हमसफर एक्सप्रेस की सुविधाजनक बोगियां लगाई गई हैं। ये ट्रेनें दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन तक चलेंगी, यह वनवे होंगी। मतलब सफदरगंज दिल्ली से आएंगी नहीं, सिर्फ इलाहाबाद जं. से दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन

डेमो पिक
ट्रेन नंबर 00445 इलाहाबाद जंक्शन रेेलवे स्टेशन से 24 जनवरी को शाम सात बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल रात 11 बजे पहुंचेगी, यहां 10 मिनट का ठहराव होगा। दिल्ली सफदरगंज स्टेशन पर सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 00447 रात नौ बजे इलाहाबाद जंक्शन से चलेगी।

कानपुर सेंट्रल पर रात 11:50 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। सुबह 10:40 बजे सफदरगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 00449 भी इसी दिन इलाहाबाद से रात 10:50 बजे निकलेगी, कानपुर सेंट्रल पर देर रात 1:50 बजे आएगी और 10 मिनट रुककर दोपहर 12:15 बजे सफदरगंज स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें