फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: एक करोड़ का गांजा पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और तीन मोबाइल बरामद

Thu, 10 Sep 2020 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस व एसओजी ने एक करोड़ के गांजे समेत तीन तस्करों को पकड़ लिया है। दो साथी तस्कर पकड़ से दूर हैं। ये लोग उड़ीसा से ट्रक में गांजा छिपाकर गाजियाबाद ले जा रहे थे।
विज्ञापन


वहां दो साथी तस्कर छोटे वाहनों से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में इसकी सप्लाई करते हैं। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शासन के आदेेश पर मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार व एसओजी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को सूचना मिली कि एक ट्रक में छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा है। बुधवार रात पुलिस ने धीरपुर चौराहे के पास ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ट्रक से एक क्विंटल चार किलो गांजा बरामद कर जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव लौहारी खेड़ा निवासी एजाज, जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना गांव सबलपुुर निवासी बबलू, जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुुरा गांव मड़ियन नगला निवासी अनिल पाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने बताया कि उड़ीसा से ट्रकों में दूसरे माल के बीच में छिपाकर गांजा ले आते हैं। इसे जनपद गाजियाबाद में कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव नंदसा निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ लल्ला, जनपद एटा थाना जैथरा के गांव लौहारी खेड़ा निवासी रिजवान को सप्लाई कर देते हैं।

इसके बाद ये लोग बाइक व स्कूटी से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में ले जाकर बेच देते हैं।  पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। एसपी ने बताया कि ट्रक चालकों को यह लोग पांच सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से भाड़ा देते हैं।

इससे ट्रक चालक आसानी से राजी हो जाते हैं। उड़ीसा में गांजा तीन से चार हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाता है। उसी गांजे को यह लोग दस हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान ले जाकर बेच देते हैं।

हरियाणा में गांजे की ज्यादा मांग रहती है। यहां के लोग हुक्का में गांजा भरकर पीते हैं। पकड़े गए आरोपियों से एक ट्रक व तीन मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इस दौरान एएसपी अजय  प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें