फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः तीन दुकानों में लगी आग से हुआ लाखों रुपये का नुकसान

Fri, 03 May 2019 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
तीन दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में गुरुवार रात तीन दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की लपटों ने पड़ोस में ही बने एक मकान को अपनी जद में ले लिया। इससे घर में रखा ग्रहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांधीनगर इलाके में टूटी पड़ी तीन दुकानों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग ने पास में ही बने घर को अपनी जद में ले लिया। यहां भी आग ने तांडव मचाया। आग के चलते तीनों दुकानों की छत ढह गई। दुकानों पर मालिकाना हक प्रेमनाथ शर्मा का है जबकि इसी क्षेत्र के मनमोहन सिंह ने इन्हें किराए पर ले रखा है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें