फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बूथ में घुसे बंदर ने झपटी 50 के नोट की गड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-औरैया हाईवे स्थित बारा टोल प्लाजा पर बूथ में घुसे एक बंदर ने कर्मचारी के सामने ही 50 रुपये की एक गड्डी झपट ली। कर्मचारी बचाव कर पाता कि इससे पहले बंदर बूथ की खिड़की से कूदकर बाहर मौजूद कार पर जा बैठा। इस बीच नोट बिखर जाने से रकम बटोर ली गई। गिनने के बाद टोल के कैश में सिर्फ सौ रुपये का नुकसान सामने आया। इस सबके बीच एक कार सवार शक के दायरे में आ गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारा टोल प्लाजा पर 25 अप्रैल की दोपहर हुई यह घटना सीसीटीवी की क्लिप वायरल होने से अब चर्चा में आई। टोल प्लाजा के स्टाफ के मुताबिक बूथ में दाखिल होने वाला बंदर खिड़की के पास रुकी कार से निकला था। रकम झपटने के बाद उसी कार के बोनट पर जा बैठा। कार से ट्रेंड बंदर लाकर वारदात कराने के शक में कार चालक को रोककर पूछताछ की। शक गहराने की वजह बनी पूर्व में हो चुकीं, इस तरह की घटनाएं। तब कार नहीं रुकी थी और सीसीटीवी नेटवर्क कारगर न होने से क्लिप भी नहीं बनी थी।
टोल मैनेजर मनोज शर्मा टोल कर्मचारियों का कहना है कि कार सवार शख्स ने बंदर से अपना कोई मतलब होने से इन्कार कर दिया। कहा कि कार रुकते वक्त शीशे खुले थे। बंदर अचानक कहीं से आया। एक खिड़की से कार में घुसकर दूसरी से निकलते हुए टोल बूथ की खिड़की में जा घुसा। टोल स्टाफ ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तो वह लिखित माफी मांगने पर रजामंद हो गया। इस दौरान उसने बंदर पालतू होने की बात कही। खुद को पुखरायां क्षेत्र का रहने वाला बताया। लिखित माफीनामा सौंपकर वह चला गया।
विज्ञापन

कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस मामले की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों ने ट्रेंड बंदरों से अपराध कराने के शक में जांच के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को बारा व रनियां चौकी पुलिस ने टोल बूथ पहुंच कर छानबीन की। एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि उस शख्स तक पहुंचकर पुलिस जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें