यूपी के महोबा जिले में गुरुवार रात तीन दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की लपटों ने पड़ोस में ही बने एक मकान को अपनी जद में ले लिया। इससे घर में रखा ग्रहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
गांधीनगर इलाके में टूटी पड़ी तीन दुकानों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग ने पास में ही बने घर को अपनी जद में ले लिया। यहां भी आग ने तांडव मचाया। आग के चलते तीनों दुकानों की छत ढह गई। दुकानों पर मालिकाना हक प्रेमनाथ शर्मा का है जबकि इसी क्षेत्र के मनमोहन सिंह ने इन्हें किराए पर ले रखा है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।