फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 पुजारियों पर धारदार हथियार से हमला, जीभ काटकर धड़ से अलग कर दी गर्दन, गौकशी का जताया था विरोध

Thu, 16 Aug 2018 08:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
यूपी के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरकोट में देर रात अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में सो रहे तीन पुजारियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे दो पुजारियों की जीभ काटकर गर्दन भी धड़ से अलग कर दी। जबकि एक पुजारी को पुलिस ने मरणासन्न हालत में सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे गौकशी का मामला बताया जा रहा। जनता में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने बिधूना भरथना मार्ग पर लगाया जाम लगा दिया। मृतक पुजारियों के द्वारा क्षेत्र में गौकशी का विरोध जताया जाता था। आक्रोशित जाम लगाए लोगों ने पुलिस से की मारपीट। भीड़ को तितरबितर करने और काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। पुजारियों की हत्या से आक्रोशित लोग मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि संतो की हत्या पर सीएम योगी को आना होगा तभी शव उठने देंगे। आक्रोशित लोगों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें