फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा शव नाली में था आधा सड़क पर, हरदोई में फैली सनसनी

Thu, 16 Aug 2018 08:42 AM IST
क्राइम डेस्क , अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुबह लगभग 6:30 बजे गांव में ही दीनानाथ के घर के निकट पड़ा मिला। आधा शव नाली में था, आधा सड़क पर। उसकी गर्दन, नाक और सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। घटना अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकार की है।
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकार निवासी फिरोज खान (40) पुत्र मनशेर का शव बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे गांव में ही दीनानाथ के घर के निकट पड़ा मिला। आधा शव नाली में था जबकि आधा सड़क पर। उसकी गर्दन, नाक और सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक फिरोज मंगलवार शाम लगभग 6 बजे गांव में रहने वाले अपने दोस्त दीनानाथ के घर गया था और रात 9 बजे तक उसे वहीं देखा गया था । घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दीनानाथ के फरार होने की जानकारी पुलिस ने दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें