फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 29वीं ड्रैगन कप चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगे शहर के तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंटरनेशनल कराटे ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 29वीं ड्रैगन कप चैंपियनशिप 25 से 26 अक्तूबर तक जापान के कागोशिमा शहर में होगी। इसमें भारत की कराटे टीम भी हिस्सा लेगी। टीम में कानपुर और आसपास के जिलों के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


टीम के रवाना होने से पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय टीम 24 अक्तूबर को जापान रवाना होगी। टीम में उन्नाव (शुक्लागंज) निवासी गौरवेंद्र सिंह, कानपुर के अभिनय गुप्ता, विवेक यादव, अव्यान डालमिया, असम (गुवाहाटी) के सईद जावेद और उत्तराखंड (देहरादून) की आकांक्षा छेत्री और ऐश्वर्या नेगी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में लगभग 25 देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय दल क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन व मुख्य कोच वसंत कुमार सिंह के निर्देशन में भाग लेगा। मौके पर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उपप्रधानाचार्य महेश मिश्रा और मधुश्री भौमिक ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें