उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ चला है। सात कोरोना केस में चार ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि बाकी तीन पॉजिटिव केस की पहली रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है। इस रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत दी है।
विभाग ने इन तीन मरीजों की दूसरी जांच के लिए सैंपल भेज दिया है, रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है। अगर दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो कन्नौज कोरोना मुक्त हो जाएगा और यह ओरेंज जोन से निकलकर ग्रीन जोन में पहुंच जाएगा।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले से रविववार को १६ सैंपल भेजे गए हैं। अभी तक जिले से अकुल ६८९ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें ६६२ की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। १८ अप्रैल से कोई कोरोना पॅाजिटिव केस नहीं मिला है।
इनमें भी चार कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। तीन बचे संक्रमितों की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दूसरी रिपोर्ट के लिए सैंपल भेजे जा चुके हैं। सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
यदि यह रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है तो जिले में कोरोना मरीज नहीं बचेंगे और कन्नौज कोरोना मुक्त हो जाएगा। इसी के साथ यह ग्रीन जोन में भी शामिल हो जाएगा। कोविड-१९ अस्पताल तिर्वा में जिले के तीन, औरैया के छह, और इटावा का एक यानि कुल १० कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं।