फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शादी: पांच जनाती-बराती के साथ वर-वधू ने लिए सात फेरे, मास्क पहन सैनिटाइज किए हाथ

Sun, 03 May 2020 10:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
लॉकडाउन में शादी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में गायत्री प्रज्ञा पीठ पर रविवार को बाराबंकी के राजू गुप्ता के पुत्र मोनू गुप्ता व स्थानीय मोहल्ला भाटन टोला के रामू गुप्ता की पुत्री मुस्कान का विवाह आदर्श रीति के साथ आम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की अनुमति से  लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए गायत्री गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर व व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार मिश्र ने वैदिक रीति से विवाह के सभी कर्मकांड संपन्न कराएं।

विवाह कार्यक्रम में प्रशासन ने केवल 5 लोगों को शामिल होने की अनुमति देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनिटाइजर के प्रयोग का भी ध्यान रखे जाने की शर्त जोड़ी थी। लॉकडाउन के चलते वर व वधू पक्ष के दो- दो लोग ही विवाह में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें