यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बुधवार देर रात मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी चौराहा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया।
घटना में सनी शर्मा (22) पुत्र राम अवतार निवासी बांधा टोला गंगारामपुर मल्लावां, अंकित (21) पुत्र पिंटू निवासी नगर पालिका गेट मल्लावां और अजय कुमार (22) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सगरा गंगारामपुर मल्लावां की मौत हो गई।
सनी शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित और अजय कुमार की मौत जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते समय हो गई। बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार गंज मुरादाबाद जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया। बाइक अज्ञात वाहन में फंसकर लगभग 200 मीटर तक घसीटते चली गई। इसके बाद बाइक में आग भी लग गई।