फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, 24 घंटे में तीसरा बड़ा हादसा

Fri, 22 Feb 2019 02:47 PM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे (lucknow agra expressway) पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय अधिक खून बह जाने की वजह से रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे 24 घंटे के भीतर हुआ यह तीसरा बड़ा हादसा है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया।

विज्ञापन

जिससे बाइक सवार अमन प्रताप सिंह पुत्र पप्पू सिंह, अश्वनी कुमार पुत्र प्यारे लाल, रामपाल पुत्र राम लखन गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों युवक सुम्बाबाग थाना कासिमपुर जिला हरदोई निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को यूपीडा की एम्बुलेंस इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गई।

डॉक्टरों ने बताया कि अधिक खून बह जाने की वजह से उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल के मुताबिक तीनों युवक पेट्रोलिंग टीम को सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मिले थे, उनको तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया था पर रास्ते मे उनकी मौत हो गयी। तीनों हरदोई से लखनऊ जा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें