फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की रस्म से लौट रहे थे बहनोई और साले, रास्ते में मिल गई मौत, घर पहुंचे शव तो मच गया कोहराम

Tue, 19 Feb 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

हरदोई के कछौना बघौली प्रताप नगर मार्ग पर सोमवार रात बाइक के किसी वाहन की चपेट में आने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के बीच साले-बहनोई का रिश्ता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों बाइक सवारों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। 

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के बक्शखेड़ा निवासी रामशरण के बेटे सीतांशु का सोमवार को देवाई कार्यक्रम (शादी से पहले होने वाली रश्म) था। कार्यक्रम में शामिल होने रामशरण के दो साढ़ू कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुन्नाखेड़ा निवासी राजेंद्र प्रसाद (40) पुत्र दर्शन, बेनीगंज थाना क्षेत्र के बढ़ैय्यनखेड़ा निवासी मंशाराम (45) पुत्र जगन्नाथ और साला कासिमपुर क्षेत्र के मर्दनखेड़ा निवासी मंशाराम (35) पुत्र सुंदरलाल आए थे।

कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे बघौली प्रताप नगर मार्ग से गुजरते वक्त बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। तीनों को लहूलुहान हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से कछौना सीएचसी पहुंचवाया। डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन से रामशरण को जानकारी दी। इसके बाद तीनों के घरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें