फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा परस में फसल की रखवाली के लिए मचान पर बैठे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

नेवादा परस निवासी फदाली (40) पुत्र अहलू किसान था। गांव निवासी हरीशंकर का खेत उसने बटाई पर लिया था। खेत में मक्के की फसल लगी थी। रखवाली के लिए उसने खेत में ही मचान बनाई। बुधवार शाम फदाली अपने पुत्र आकाश (10) के साथ खेत पर गया था। इस दौरान बारिश होने लगी तो वह पुत्र के साथ मचान पर बैठ गया। पास में ही खेत में काम कर रहे उमाशंकर (35) पुत्र सुल्ताना भी बारिश से बचने को मचान पर ही बैठ गया। शाम साढ़े पांच बजे मचान पर बिजली गिरने से फदाली, उसका पुत्र आकाश और उमाशंकर इसकी चपेट में आ गए। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पास के खेतों में काम कर रही महिला व गांव निवासी छोटे ने पुलिस को दी। घटना के लगभग सवा घंटे बाद मल्लावां कोतवाल शिवशंकर सिंह, लेखपाल राम सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब शवों को मचान से हटवाया गया।
गांव निवासी छोटे पुत्र साहबलाल भी फदाली, उमाशंकर और आकाश के साथ मचान पर बैठा था। पास ही घास काट रही गांव निवासी वृद्ध बुद्धा की पत्नी घास का ढेर सिर पर नहीं रख पा रही थी। इस पर फदाली और उमाशंकर ने छोटे को उक्त महिला की मदद करने के लिए भेज दिया। इसके कारण उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें