फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घर से स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं हुईं लापता, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

Wed, 07 Aug 2019 11:12 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लापता छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के दादानगर की रहने वाली कक्षा-9 की दो छात्राएं बुधवार सुबह लापता हो गईं। दोनों घर से स्कूल जाने को निकली थीं। परिजनों ने गोविंद नगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सफेद कॉलोनी, दादानगर निवासी कार ड्राइवर संजीव हांडा की 13 वर्षीय बेटी तनु हांडा सीटीआई स्थित स्कूल में कक्षा-9 की छात्रा है। बुधवार सुबह 8:45 बजे घर से स्कूल के निकली थी।

दोपहर उसकी ताई बेटे को लेकर स्कूल पहुंची, जहां शिक्षिका ने उसके स्कूल न आने की जानकारी दी। तब उसकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच उसके साथ पढ़ने वाली लोकनायक कालोनी निवासी सहेली अखिलेश कुमार की बेटी श्रद्धा अवस्थी के भी स्कूल न आने की खबर मिली।
विज्ञापन


परिजन उसके घर पहुंचे तो उसका भी कोई पता नहीं चला। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर क्लास की छात्राओं से बातचीत की तो एक ने बताया कि दोनों मुंबई जाने की बात कह रही थीं। गोविंद नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा का कहना है कि छात्राओं की तलाश को टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें