फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता और बेटे की एक साथ जहर से मौत, मौके से मिला कुछ ऐसा कि पुलिस का सर चकराया

Wed, 08 Nov 2017 07:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वृद्ध की चारपाई के पास पड़ी खाली शीशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के भरथना थाने के सहजपुर गांव में मंगलवार को वृद्ध दंपति व पुत्र की संदिग्ध हालात में जहर से मौत हो गई। तीनों के शव उनके खेत में झोपड़ी के नजदीक आम के पेड़ के पास पड़े मिले। पास ही सोनपापड़ी का डिब्बा पड़ा था। आशंका है कि सोनपापड़ी जहरीली रही होगी, जिसे खाने से तीनों की मौत हुई। मामले को खुदकुशी मानकर चल रही पुलिस का कहना है कि परिवार की कुछ जमीन बेची गई थी। इसी के पैसे के बंटवारे के विवाद में इन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि हत्या के एंगल पर भी जांच होगी। 
विज्ञापन


सहजपुर गांव के 75 वर्षीय छोटेलाल पाल, उनकी पत्नी 70 वर्षीय रामवती पाल तथा 33 वर्षीय पुत्र राजू साथ रहते थे। तीनों के शव सुबह 10-11 बजे के बीच ग्रामीणों ने उनके खेत में पड़े देखे। दो पुत्र अलग रहते हैं। सूचना पर बड़ा पुत्र सियाराम पाल, पत्नी मीना व एसओ भरथना जेपी पाल मौके पर पहुंचे। छोटेलाल का दूसरा पुत्र लाखन सिंह पाल पत्नी के साथ सुबह सात बजे अजीतमल औरैया के मोहारी गांव में जमीन देखने निकल गया था। दोपहर तक वह भी आ गया। तीनों शवों के पास ही सफेद थैली में सोनपापड़ी पड़ी थी। तीनों को उल्टियां हुईं थीं।
विज्ञापन

छोटेलाल पत्नी के साथ खेतों पर गए थे

मौके पर मिली सोनपपड़ी - फोटो : अमर उजाला
एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भरथना विकास राय के बुलाने पर आई फोरेंसिक टीम ने शवों व घटनास्थल के फोटो कराए और फिंगर प्रिंट लिए। लाखन सिंह ने बताया कि राजू सोमवार रात को ही घर से खेत पर गया था और वहीं रात भर सोया। छोटेलाल बीमार चल रहे थे। उनको पेशाब की नली लगी थी। इससे वह गांव में बने अपने मकान में रह रहे थे। मंगलवार सुबह 7 बजे के बाद छोटेलाल पत्नी के साथ खेतों पर गए थे। इसके तीन चार घंटे बाद ही उनके शव पड़े होने की जानकारी मिली। 

शवों पर चोट या खून के निशान नहीं थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोनपापड़ी को भी जांच के लिए भेजा गया है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल तो यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी हर पहलू पर जांच कराई जाएगी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि परिवार में मनमुटाव था। कुछ जमीन बेचे जाने की जानकारी मिली है। रात को दंपति का लाखन सिंह की पत्नी से झगड़ा हुआ तो उसने सास को थप्पड़ मार दिया था। हो सकता है कि इसी ग्लानि में दंपति ने आत्महत्या की हो। राजू ने जान क्यों दी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें