फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरा गेट, 3 की मौत 3 गंभीर

Wed, 21 Nov 2018 02:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पुआल लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर सीमेंटेड गेट गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


यह घटना फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव की है। यहां पुआल लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली सीमेंटेड गेट में फंस गयी। जिसके बाद भारीभरकम सीमेंट का गेट ट्रॉली पर गिर पड़ा।

इस घटना में रोशन (55) पुत्र दुलारे व सर्वेश (35) पुत्र गन्ना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अजय (18) पुत्र रामप्रकाश की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि मोहित, अनिल पुत्र भैइया लाल व अजयपाल पुत्र शिवचरन गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें