फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पान मसाला पैकेजिंग की तीन फर्मों पर छापा, एक करोड़ का माल सीज, बड़े पैमाने पर कर चोरी के सबूत मिले

Wed, 05 Jan 2022 12:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह, ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा और अरविंद मिश्रा के निर्देश पर टीमों ने छापा मारा। फजलगंज स्थित कपूर पैक प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड में छापे के दौरान स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीएसटी (राज्य वस्तु एवं सेवा कर) की एसआईबी की टीमों ने मंगलवार को पान मसाला पैकेजिंग की तीन बड़ी फर्मों पर एक साथ छापा मारा। तीनों फर्मों में बड़े पैमाने पर कर चोरी के सबूत मिले हैं। एक फर्म संचालक ने कर चोरी स्वीकार कर 34 लाख और एक ने 14 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन


जांच में अफसरों ने स्टॉक में बड़े पैमाने पर हेराफेरी पकड़ी है। कहीं जरूरत से ज्यादा तो कहीं कम स्टॉक दिखाया जा रहा था। फर्मों से एक करोड़ से ज्यादा का माल सीज किया गया है। एक फर्म पर देर रात तक कार्रवाई चली। छापे की कार्रवाई से शहर के फर्म संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह, ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा और अरविंद मिश्रा के निर्देश पर टीमों ने छापा मारा। फजलगंज स्थित कपूर पैक प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड में छापे के दौरान स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी मिली। यहां स्टॉक अधिक था, जिसका देरशाम तक मिलान किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर कर चोरी साबित होने पर फर्म संचालक ने गड़बड़ी स्वीकार कर 34 लाख रुपये जमा कर दिए। एसआईबी की दूसरी टीम ने कालपी रोड स्थित कपूर फ्लेक्सिबल पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। यहां 70 लाख से ज्यादा का अघोषित स्टॉक मिला।

माल कहां से आया और किसके लिए तैयार किया जा रहा है, इसकी जांच की जा रही है। फर्म के संचालक ने कर चोरी की बात स्वीकार कर 14 लाख रुपये जमा किए। वहीं, पनकी स्थित लैटेक्स केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के यहां छापे में एक ही परिसर में दो फर्में संचालित मिलीं। जांच में बड़े पैमाने पर पैकेजिंग मैटेरियल का स्टॉक मिला। यहां देररात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें