तीन जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। आनंद विहार-छपरा, मऊ-आनंद विहार का ठहराव गोविंदपुरी और गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ठहराव कानपुर सेंट्रल पर किया जाएगा। 04058 आनंद विहार-छपरा स्पेशल तीन से 17 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गोविंदपुरी सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04057 छपरा-आनंद विहार स्पेशल भी पांच फेरे लगाएगी।
गोविंदपुरी में सुबह 8:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वहीं, 05087 मऊ-आनंद विहार स्पेशल तीन और 10 नवंबर को मऊ से चलेगी। यह सुबह 8:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से आने वाली ट्रेन रात 2:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसी तरह, 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल नौ और 16 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, ऐशबाग होते हुए कानपुर सेंट्रल सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा से आने वाली ट्रेन दोपहर 3:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में 05092 बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल 11 और 18 नवंबर को चलेगी।