फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बैरी सवाई में 16 फरवरी की शाम कुछ लोगों ने नुनारी बहादुरपुर औनहां के पूर्व प्रधान व उनके साथी पर हमला कर दिया था। इससे क्षुब्द होकर पूर्व प्रधान ने 17 फरवरी को आत्महत्या की कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास की धारा बढ़ाने के साथ फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेजा गया है। वहीं, पहले से ही जेल में बंद मुख्य आरोपी सहित तीन को कोर्ट ने तलब किया है।
विज्ञापन

शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसआई योगेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को टीम के साथ बैरी सवाई में छापा मारकर रज्जाक, गोलू उर्फ साहिल व भोलू उर्फ मोहम्मद ताहिर निवासी बैरी सवाई को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ नुनारी बहादुरपुर औनहां निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनू तिवारी ने 17 फरवरी को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दी गई तहरीर में सोनू ने बताया था कि 17 फरवरी को शाम छह बजे के करीब वह बरियन नेवादा के प्रवीण कुमार राजपूत के साथ जरूरी काम से बाइक से बैरी सवाई होकर गांव जा रहे थे। बैरी सवाई निवासी मोहम्मद हनीफ के घर के बाहर सड़क पर बल्ली पड़ी होने पर उन्होंने हनीफ को बल्ली हटाने के लिए कहा। इस पर आरोपी भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी हनीफ ने अपने भाई रज्जाक, यूनुस मोहम्मद, बेटे जाकिर उर्फ बड़े बउवा, जावेद उर्फ छोटे, तौफीक मोहम्मद उर्फ शीबू, भतीजे साहिल, तौहीद, भोलू, इरफान, अकरम, इरफान मोहम्मद, आरिफ व छह अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों के ललकारने पर आरोपी उनको छोड़कर चले गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पूर्व प्रधान ने अपने घर के शौचालय में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी हनीफ, जाकिर मोहम्मद, आरिफ को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया था। तीनों आरोपी माती जेल में बंद थे। मामले की जांच के दौरान आरोपियों पर जानलेवा हमला की धारा बढ़ाई गई है। जेल में बंद तीनों आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया है। कोर्ट से आरोपियों का रिमांड लिया गया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें