पुखरायां। नगर पालिका कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय नवां यज्ञसैनी हलवाई समाज का आदर्श दहेज रहित विवाह सम्मेलन बुधवार को देर रात तक संपन्न कराया गया। समारोह में 11 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। सभी नव दंपतियों को कानपुर नगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा सचान ने आशीर्वाद दिया।
सोमवार को समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया था। तीसरे दिन सुबह तक परिचय और आपसी संवाद कर चर्चा पूर्ण की जाती रही। इसके बाद सभी का पंजीकरण कराया गया। बाद में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कहा कि कई जनपदों से एक ही समाज के लोग जब एक ही छत्रछाया में आए तो परिचय हो ही जाता है।
आपसी संवाद में 11 वर-कन्याओं ने जीवन साथी चुना। आचार्यों ने मंत्रोच्चारण कर वैवाहिक कार्य संपन्न कराया। कमेटी के संरक्षक अश्विनी कुमार वैश्य व रामऔतार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, महामंत्री मनीष गुप्ता, रज्जू गुप्ता, मंत्री रामानंद गुप्ता, उपाध्यक्ष किरन गुप्त आदि मौजूद रहीं।