फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में पाइप लाइन का काम हो पूरा

Fri, 06 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक में दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जल निगम को तीन माह में खुदाई और पाइप लाइन डालने का काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब बहुत हो चुका, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार से वे खुद मौके पर पहुंचकर हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन

जेएनएनयूआरएम के तहत जल निगम के पाइप लाइन डालने के लिए कई मोहल्लों में खुदाई चल रही है। 2008 से चल रहा यह काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी ने जल निगम और जल कल के अफसरों के साथ बैठक में नक्शा रखकर लाइनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से ट्रीटमेंट प्लांट से घर तक पानी आपूर्ति के बारे में पूरा खाका खींचकर बताने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने चारों डिवीजनल इंजीनियरों के मोबाइल नंबर नोट किए। उनके क्षेत्रों के बारे में जाना।  जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतें आ रही हैं कि तेजाब मिल कैंपस और दर्शनपुरवा समेत छह क्षेत्रों में नलकूप  बनने के बाद भी नहीं चल रहे हैं। इसकी जांच कराने को कहा। बैठक में एडीएम सिटी अविनाश सिंह, परियोजना प्रबंधक एके सिंह, सीके सिंह, राकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें