फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पेट्रोलपंप में लूट करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली…ये सामान हुआ बरामद

Sun, 01 Sep 2024 09:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बकोठी गांव के पास जीटी रोड पर पेट्रोलपंप लूटकांड में शामिल बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक के पैर में गोली लग गई, जबकि दो को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में अरौल थाना क्षेत्र के बकोठी गांव के पास जीटी रोड पर शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश ने पूछताछ में 16 अगस्त की रात बकोठी गांव के जीटी के रोड किनारे स्थित पेट्रोल पर लूटपाट की बात कबूल की है।

विज्ञापन

बकोठी गांवों के जीटी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर 16 अगस्त की रात बदमाशों ने तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए थे। थानाध्यक्ष अरौल अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग चार बजे बकोठी गांव के पास कुछ संदिग्धों के होने की सूचना पर चेकिंग शुरू की गई।
इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर एक ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से घायल उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के बेहटा मुजावर निवासी अमित उर्फ फुलई को गिरफ्तार किया गया। भाग रहे उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा
इनमें कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नरदौली गांव निवासी अवनीश और कासगंज के विजय नगर निवासी सुरजीत शामिल हैं। फुलई के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, 16,300 रुपये नकद, तीन जोड़ी चांदी की तोड़ियां व एक डीवीआर बरामद हुई है। उधर, सहायक पुलिस आयुक्त अजय त्रिवेदी ने बताया कि चोरों को पकड़ने वाली टीम को पुलिस उच्चाधिकारियों ने 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें