फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेल्समैन से लूटपाट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, बाइक में टक्कर मार लूटे थे 1.45 लाख

Mon, 23 Jan 2023 12:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ग्वालटोली थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले सेल्समैन से लूट के मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त कार, 40 हजार रुपये, एक तमंचा, तीन मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
किशनगढ़ में व्यापारियों से लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्वालटोली पुलिस ने तीन दिन पहले शराब सेल्समैन से 1.45 लाख रुपये लूटने वाले शातिर बदमाशों को महज तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसने पास से लूट के रुपये और वारदात में प्रयुक्त की गई कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन

पकड़े गए तीन आरोपी  शातिर किस्म के अपराधी हैं। उनके खिलाफ शहर के विभिन्न  थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी सेंट्रल रविंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि ग्वालटोली निवासी संतोष वर्मा अंग्रेजी शराब ठेके में सेल्समैन हैं।
18 जनवरी को वह दुकान बंद कर बिक्री के 1.45 लाख रुपये लेकर  घर जा रहे थे। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। मामले में सेल्समैन ने अज्ञात के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर सूचना पर गंगा बैराज से उन्नाव जाने वाली रोड पर कार सवार तीनों बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान पनकी गंगागंज निवासी सूरज मिश्रा, लखनऊ के जानकीपुरम निवासी अमन सिंह उर्फ अंशू व महबूब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ये सामान हुआ है बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त कार, 40 हजार रुपये, एक तमंचा, तीन मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की है। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अमन सिंह के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें