फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंतरजनपदीय तीन शातिर गिरफ्तार, दो लाख का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आरपीएफ-जीआरपी ने चलती ट्रेनों में सोते यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को रविवार को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिरों के खिलाफ जीआरपी इटावा समेत लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, टूंडला आदि थानों में कई चोरी के मामले दर्ज हैं। रेलवे पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ट्रॉली बैग, लेडीज पर्स, छह मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवर आदि माल बरामद किया। इसकी बाजार में करीब दो लाख रुपये कीमत है।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी उदय प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा व आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार को संदिग्ध तीन युवकों के पास चोरी का माल होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम के पास से आकाश निवासी ग्राम बहरी, डेरापुर कानपुर देहात, विपिन निवासी ग्राम बरखा थाना सहायल औरैया व शालू निवासी कंचौसी बाजार थाना मांगलपुर जिला कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी कर रहे थे। वह ट्रेन में चढ़कर सोए यात्रियों के बैग, मोबाइल, पर्स और गहने निकाल लेते थे और अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे। चोरी के माल को सस्ते दामों में बेचकर उसे आपस में बांटकर अपने शौक पूरा करते थे। आकाश हिस्ट्रीशीटर है। सीओ जीआरपी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और सभी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसआई कोमल कुंतल, मुख्य आरक्षी आलोक कुमार, सिपाही अरुण कुमार, अनुज कुमार, खुशबू सिंह, सचिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें