फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक्सल टूटने से अनियंत्रित ऑटो नाले में घुसा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कन्नौज हाईवे पर रविवार दोपहर ऑटो का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर नाले में घुस गया। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे एक ऑटो सवारी भरकर भरथना आ रहा था। तभी कृष्णा नगर के समीप पहुंचते ही तेज आवाज के साथ ऑटो का एक्सल टूटने से पहिया निकलने अलग हो गया। पहियों निकल जाने से ऑटो नाले में जा घुसा। हादसे में दंपती सत्येंद्र (50), उनकी पत्नी विनीता (45) निवासी गांव नगला चुन्नी पाली खुर्द, गीता (20), चंद्रशेखर (80) निवासी गिरधारीपुरा और अंकित (21) निवासी गांव इटैली अछल्दा, औरैया घायल हो गए। हादसे के दौरान भरथना कोतवाली से कस्बा चौकी जा रहे पुलिस के जवानों ने घायलों को ऑटो से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित तथा चंद्र शेखर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी को लोगों को सीएचसी भिजवा दिया था। फरार ऑटो चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें