हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शौच के लिए गई एक किशोरी को इलाके के कुछ दबंग उठाकर ले जाते हैं। इसके बाद तीन युवक बारी बारी से उसका दुष्कर्म करते हैं। वो चीखती है चिल्लाती है पर कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया।
हरदोई पचदेवरा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को तीन दिन तक बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक फरवरी की रात आठ बजे किशोरी शौच के लिए गई थी, तभी बाइक सवार तीनों युवक जबरदस्ती अपने साथ उठा ले गए।