फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज में एक परिवार पर ऐसा कहर टूटा कि चार दिन के भीतर उसके तीन सदस्यों की मौत हो गई। गांव रठौरा मोहद्दीनपुर में निवासी दरबारी लाल का बेटा राहुल (30) अपने पिता का इलाज कराने शहर गया था। इस दौरान उसे पता चला कि पिता दरबारी लाल की किडनी खराब हो चुकी है।
पिता के इलाज के लिए पैसो की सख़्त जरूरत, लेकिन जेब खाली देखकर राहुल चिंताग्रस्त स्थिति में कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के नजदीक राहुल की हृदयगति रुकने के कारण 11 सितंबर को उसकी मौत हो गई। 12 सितंबर को पति का शव जब गांव पहुंचा तो पत्नी रुक्मणी (25) की हालत बिगड़ गई। वह गर्भवति थी।
ऐसी स्थिति में उसे फौरन अनीता रंजन अस्पताल आवास विकास में भर्ती कराया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों की 15 सितंबर की देररात दोनों की मौत हो गई। बीमार पिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।