इसी दौरान पुसेड़ा पुलिया के पास बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर निवासी मोनू (18) बाइक से बिलग्राम की ओर जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में गौरव, उनके भांजे सूर्यांश और दूसरी बाइक सवार मोनू के सिर में गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि तीनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और तीनों घायलों को आनन-फानन सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। त्योहार के दिन मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत की खबर से परिवारों में मातम छा गया।
सीएचसी में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।