नशे में चूर होकर कार चला रहे थे जिसकी वजह से हो गया एक भयानक कार एक्सीडेंट और फिर ऐसी चीख पुकार मची कि वहां भीड़ जुट गई। कार के अंदर लहूलुहान पड़े तीन शव और पांच जिंदा जानों की दर्दभरी आवाजें सुनकर सब सिहर उठे। ये दर्दनाक दृश्य देख अफरा-तफरी मच गई...
डेमो
यह घटना है उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बारासगवर-ऊंचगांव मार्ग की। सोमवार शाम यहां दो कारों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में एक लखनऊ के आशियाना का निवासी था। पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक नशे की हालत में थे। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से भिड़ गई।
डेमो
बारासगवर-ऊंचगांव मार्ग पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बारासगवर थानाक्षेत्र के रग्घूखेड़ा गांव के पास ऊंचगांव की ओर से आ रही मारुति कार विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर से भिड़ गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
डेमो
चिकित्सक ने वैगनआर कार सवार लखनऊ के आशियाना निवासी रोहित श्रीवास्तव (38) और मारुति सवार बारासगवर थाना क्षेत्र के मुड़ियनखेड़ा निवासी बदामा (55) पत्नी अमर व उनके बेटे कैलाश (35) को मृत घोषित कर दिया। वैगनआर में रोहित के साथ मौजूद उसके दोस्त लखनऊ के कृष्णानगर निवासी रिंकू सिंह व बउवा पुत्र राधाकृष्ण मिश्र, अभिनव पुत्र आरके पांडेय, अचलगंज के दरोगाखेड़ा निवासी मोहम्मद सानू पुत्र अब्दुल सुल्तान और बारासगवर थाना के दुंदपुर गांव निवासी रानू पुत्र शिवबरन मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डेमो
पुलिस के मुताबिक रोहित साथियों के साथ बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने जा रहा था। जबकि मारुति कार सवार बदामा देवी अपने बेटे के साथ उन्नाव में आयोजित पौैत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। दरोगा श्रीकांत ने बताया कि रिंकू और उसके साथी नशे की हालत में थे। उन्हें होश नहीं आया। सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
-बारासगवर-ऊंचगांव मार्ग पर रग्घूखेड़ा गांव के पास हादसा,
-पांच घायल, पौत्री के जन्मदिन में शामिल होने रहे थी महिला