फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय गो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक हरियाणा के तस्कर का नाम बताया है। उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 सितंबर की रात को थाना बसरेहर पुलिस टीम ने भदामई पुल से एक गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा था। उससे गोवंश बरामद किए थे। चालक से दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार देर रात बसरेहर पुलिस भदामई पुल के पास नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति तुरैया पुल के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने तमंचों से फायर कर दिया। बचाव में पुलिस की ओर से किया गया एक फायर मोर सिंह निवासी इंद्रा कम्युनिटी हाल के पास बंजारा बस्ती भीलवाड़ा राजस्थान बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। मौके से मोहर सिंह निवासी रामगंज कोठी कोटा राजस्थान और मुंशी लाल निवासी कोदू कोटा थाना प्रतापपुर भीलवाड़ा राजस्थान को भी गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में आरोपियों के पास कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस व चार खोखा, एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन


कुर्सी बेचने, पल्लेदारी करने की आड़ में करते थे शिकार
एसएसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियाों ने बताया कि वह घूम-घूम कर कुर्सी बेचने तथा मंडी में पल्लेदारी का काम करने की आड़ में स्थानीय लोगों की सहायता से गो तस्करी के लिए छुट्टा गायों को इकट्ठा करते थे। एकत्रित गोवंशों को नूंह मेवात हरियाणा के गो-तस्करों को कंटेनर से भेज देते थे। उन्होंने एक आरोपी वसीम निवासी नूंह मेवात का नाम बताया है। इसकी तलाश की जा रही है।

कन्नौज, मैनपुरी में आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मुकदमे
एसएसपी ने बताया कि मोर सिंह बंजारा पर थाना किशनी, मैनपुरी, थाना इंदरगढ़, कन्नौज में मुकदमे दर्ज हैं। मुंशी बंजारा के खिलाफ थाना ऊसराहार, थाना इंदरगढ़, कन्नौज में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मोहर सिंह के खिलाफ थाना इंदरगढ़, थाना सौरिख, तालग्राम, कन्नौज में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें