पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के पास मुगल रोड पर बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। जिसमें किशोर सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
छतरपुर थाना चंदला के भरुआ निवासी पवन सिंह ने बताया कि वह कार से नाहरपुर गांव के पुष्पेंद्र सिंह, भरुआ गांव के द्वारिका सिंह, शिवा सिंह के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में बहन के यहां जा रहे थे। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर गौर गांव के अचानक आए एक बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खंड में पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया।