फोटो संख्या 32
ऑटो पलटने से चालक सहित तीन घायल
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिरारी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ऑटो पलट गया। इसमें चालक सहित तीन सवारी घायल हो गई और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। बकेवर थाना के लखना गांव नगर उदान निवासी ऑटो चालक लाखन सिंह रविवार सुबह नौ बजे शहर में बस स्टैंड से चार सवारियों को बैठाकर लखना जा रहा था। तभी बिरारी पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर सर्विस रोड के बने कट से हाईवे पर चढ़ते वक्त ऑटो अनियंत्रित होकर कर पलट गया था। इस हादसें में चालक लाखन सिंह पुत्र महाराज सिंह, सवारी लखना निवासी ज्ञान सिंह, राजेश कुमार व इकदिल क्षेत्र के गांव जगमोहनपुरा निवासी महेंद्र सिंह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।(संवाद)
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
बकेवर। क्षेत्र के बेरी खेड़ा गांव निवासी रज्जन (69) पुत्र फदाली लाल बीती 23 अक्तूबर को लखना में बाजार करने गए थे। जैसे ही वह नये नहर पुल पर पैदल पहुंचे, तभी किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां पर इलाज के दौरान रज्जन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।(संवाद)
शिकायत करने पर पिता-पुत्र ने पीटा
बकेवर। क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी अनिरुद्ध ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उसमें बताया कि बीती 16 अक्तूबर की रात आठ बजे उसका भतीजा अंकुश महेवा से बाजार करके गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में गोविंद यादव ने रास्ते में रोककर कर गाली-गलौज करने लगा। इसकी शिकायत उसने घर आकर परिजनों से की, इसपर अनुरूध्द व उसका छोटा भाई महेंद्र सिंह, गोविंद के घर शिकायत करने पहुंचे। गोविंद व उनके पिता बलराम को देखते ही गाली-गलौज करते आरोपी पिता-पुत्र ने लाठी-डंडो व सरिया से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।(संवाद)