फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की चपेट में आकर चालक समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-27एकेबीपी- 4 अरुण राठौर (फाइल फोटो)।
विज्ञापन

फोटो संख्या-27एकेबीपी- 5 बेटे की मौत पर जिला अस्पताल में गमगीन खड़े पिता व परिजन। संवाद
फोटो संख्या-27एकेबीपी- 8 हाईवे पर कोहरे के कारण पसरा सन्नाटा। संवाद
ठंड से चालक समेत तीन की मौत
4.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, शीत लहर से लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। शीत लहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इधर ठंड की चपेट में आकर अकबरपुर में एक न्यायिक अधिकारी के चालक और रसूलाबाद क्षेत्र में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। न्यायिक अधिकारी के चालक का पोस्टमार्टम कराया गया है।
रसूलाबाद के सुभाष नगर निवासी श्रीकांत वाजपेयी ने बताया कि भाई उमाकांत वाजपेयी (55) बुधवार सुबह चाय पीकर टहल रहे थे, तभी जमीन पर गिर पड़े। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ठंड लगने की बात कही है। याकूबपुर निवासी नवनीत बुधवार सुबह पिता सोबरन सिंह (50) को लेकर सीएचसी रसूलाबाद पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवनीत ने बताया कि सर्दी लगने से पिता की तबीयत बिगड़ गई थी। जालौन जनपद के उरई निवासी अरुण राठौर (40) माती न्यायालय में एक अधिकारी के चालक थे। गुरुवार सुबह टहल कर माती स्थित न्यायिक परिसर आवास में लौटे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी पहुंचे तो वह बिस्तर पर बेहोश मिले। जिला अस्पताल में ईएमओ डॉ. मयंक मिश्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, शीत लहर से धूप बेअसर रही। सुबह व शाम घना कोहरा गिरने से दृश्यता कम रही। हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर धीमी गति से निकल सके।
विज्ञापन

बर्फीली हवाएं चलने और सर्दी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम को गलन बढ़ने पर लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। अलाव के पास गोवंश व कुत्ते खड़े रहे।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रात व सुबह के समय घना कोहरा अभी रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें