फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पावर लिफ्टिंग में दिखाया दमखम, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीन सौ खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Mon, 08 Feb 2021 08:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में करीब तीन सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर वर्ग के 43 किलो भार वर्ग में प्रिया पटेल, 47 किलो भार वर्ग में भव्या सक्सेना, 52 किलो भार वर्ग में विद्या देवी, 57 किलो भार वर्ग में प्रिंसी, 63 किलो भार वर्ग में अंशिका गुप्ता, 84 किलो भार वर्ग में आकृति कटियार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में 43 किलो भार वर्ग में माही वर्मा, 52 किलो भार वर्ग में अंशिका गुप्ता, 57 किलो भार वर्ग में सोहनी, 73 किलो भार वर्ग में रेनू, 76 किलो भार वर्ग में अंशिका तिवारी, 84 किलो भार से अधिक वर्ग में रोशनी ने पहला स्थान पाया। मास्टर वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में मंजरी शुक्ला, 63 किलो भार वर्ग में नीरजा, 69 किलो भार वर्ग में रेनू अवस्थी, 84 किलो से अधिक भार वर्ग में मोनिका पहले स्थान पर आईं।

सीनियर महिला वर्ग में 47 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी, 52 किलो भार वर्ग में अंशिका गुप्ता, 57 किलो भार वर्ग में सोहनी, 63 किलो भार वर्ग में रेनू गौतम, 69 किलो भार वर्ग में श्रृष्टि, 76 किलो भार वर्ग में मीनाक्षी सोलंकी, 84 किलो भार से अधिक वर्ग में अरुणिमा वर्मा अव्वल रहीं। बालक वर्ग के 66 किलो भार वर्ग में आयुष कटियार, 74 किलो भार वर्ग में आशीष, 83 किलो भार वर्ग में हर्ष चौरसिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें