फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। हनुमंतपुरा कस्बे में मंगलवार को बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर व्यापारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान विभाग के कर्मचारी नशे में थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कस्बा के जबरन कनेक्शन काट दिए। इस दौरान हुई बहस और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजालववायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी सोनवीर दौहरे, अंसार खां, रविंद्र गुर्जर, विकलांग विपिन नामदेव, कप्तान सिंह, अखिलेश तिवारी, पिंटू चौहान, अपरवल गुर्जर, राजकुमार यादव आदि व्यापारियों ने बताया कि बिजली विभाग की टीम में 20 से 30 लोग अचानक आए और बिना कारण बताए कनेक्शन काट दिए। विरोध किया तो कर्मचारियों ने अभद्रता शुरू कर दी। कस्बा अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि दिन पहले गनियावर गांव का भी एक अभद्रता वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भी कर्मचारी अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। एसई मनोज गौड़ ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से जांच कराकर बदसलूकी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें