फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत 3 दोस्त ट्रैक पर खड़े हो गए, हाथ के इशारे से रोकनी चाही ट्रेन, 2 की मौत

Sun, 02 Dec 2018 12:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर कैंट स्थित सीओडी ओवरब्रिज के नीचे शनिवार शाम शराब के नशे में धुत तीन दोस्त सुपर फास्ट एक्सप्रेस को रोकने के लिए ट्रैक पर खड़े हो गए। तेज रफ्तार ट्रेन दो दोस्तों को उड़ाते हुए निकल गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तीसरा ट्रेन के झटके से ट्रैक से दूर जा गिरा। वह घायल है। उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


मानस विहार, चकेरी निवासी गुड्डू जोसेफ का बेटा विकास (35) प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार दोपहर वह दोस्त एकता नगर, ठाकुरगंज, लखनऊ निवासी राकेश सैनी (25) व लालबंगला के पप्पू एडविन के साथ घूमने निकला था। तीनों ने शराब पी। इसके बाद रिक्शे पर बैठकर कैंट से स्टेशन की तरफ जा रहे थे। सीओडी ओवरब्रिज के नीचे तीनों पहुंचे।
विज्ञापन

ट्रेन रोकने के लिए हाथ से इशारा करने लगे

उसी दौरान राकेश ने लखनऊ वापस जाने की बात कही तो तीनों रिक्शे से उतर गए। कुछ देर बाद एक सुपर फास्ट एक्सप्रेस आई तो ट्रेन रोकने के लिए तीनों दोस्त रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। ट्रेन रोकने के लिए हाथ से इशारा करने लगे। ट्रेन ने राकेश और विकास को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पप्पू छिटक कर दूर जा गिरा।

ट्रेन गुजरने के बाद पप्पू ने यूपी-100 पर सूचना दी। रेलबाजार और कैंट थानापुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हैलट ले गईं। वहां विकास और राकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी के मुताबिक मामूली रूप से घायल पप्पू को परिजनों को सौंपा गया है। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें