फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बुखार व श्वांस रोग से पीड़ित तीन की मौत, अस्पतालों में मरीजाें की भीड़

Tue, 07 Jan 2020 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन
चित्रकूट में बुखार व श्वांस रोग से पीड़ित महिला समेत तीन मरीजों की जिला अस्पताल में 24 घंटे के अंदर मौत हो गई। इसके अलावा शिवरामपुर पहाड़ी राजापुर के अस्पतालों में बुखार व पेटदर्द उल्टी दस्त के छह से अधिक मरीज भर्ती किए गए हैं। शहर के पुरानी बाजार निवासी महबूब उल्ला पुत्र अब्दुलधनी को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


शनिवार उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। सोमवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कच्ची छावनी निवासी आरती श्रीवास्तव (55) की तबियत सोमवार की रात का अचानक खराब हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें श्वांस की परेशानी होने पर जिला अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।

इसके अलावा रैपुरा थानाक्षेत्र के भखरवार निवासी बृजजीवन पुत्र रामआसरे को तेज बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजनों ने सोमवार की देर शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सर्दी व सर्द हवाओं के बीच इन दिनों बुखार उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


शिवरामपुर में रंपुरवा निवासी बडकू प्रसाद पुत्र रामलखन, सुमित्रा पत्नी चंदू, पहाड़ी अस्पताल में बाबूपुर निवासी गुलाब पुत्र चंद्रशेखर, नांदी निवासी संपतिया पत्नी संतोष कुमार, राजापुर अस्पताल में हरीहरन पुत्र रामसहाय, कमलेश सिंह पुत्र रामेश्वर व अरूण कुमार पुत्र पवन को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें