कानपुर देहात के सिकंदरा में मां की डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर किशोरी ने सोमवार की रात घर के कमरे में लोहे की खूंटी से दुपट्टा से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की है।
थाना सिकंदरा के औड़ेरी गांव निवासी मुराद अली ने बताया कि पत्नी सुरेशा बेगम ने बेटी सोफिया (15) को किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार की रात कमरे में लोहे की खूंटी से दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह किशोरी का शव कमरे में लटकता देख परिजनों में हडक़ंप मच गया।
सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।