फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-17 एकेबीपी-4ए गणेश उर्फ पिंटू का फाइल फोटो
विज्ञापन

हादसे में किसान व आटो चालक की मौत
हरिहरपुर व मुगलरोड पर वाहनों ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरा। थाना क्षेत्र में रविवार रात अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान एक किसान जहां वाहन की चपेट में आ गया। वहीं मुगलरोड पर एक वाहन ने आटो को सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जमुआ गांव के विमल ने बताया कि रविवार देर रात बड़े भाई संग्राम सिंह दोहरे (40) खाना खाने के बाद फसल की रखवाली करने के लिए नलकूप पर सोने जा रहे थे। गांव के बाहर हरिहरपुर मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान सवारी वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। संग्राम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सिकंदरा कस्बा के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी आटो चालक गनेश उर्फ पिंटू (40) सूर्या तिराहे पर सवारी छोड़कर रविवार रात घर लौट रहा था। कस्बे में ही मुगलरोड पर औरैया की तरफ जा रहे वाहन ने आटो में सामने से टक्कर मार दी। इससे गंभीर रुप से घायल आटो चालक को पुलिस सीएचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पत्नी किरण देवी बेहोश हो गई। मृतक के दो पुत्रियां तान्या (10), मान्या (7), पुत्र आर्शी (5) है। गनेश के पिता रामगोपाल व मां सरला देवी ने बताया सिकंदरा कस्बे में 40 वर्षों से किराए के मकान पर रह रहे हैं। बेटे की आमदनी से ही परिवार का गुजारा हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें