फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः डीसीएम में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया  ई-रिक्शा, 3 की मौत

Mon, 23 Jul 2018 12:07 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छतिग्रस्त डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुरः  उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे बेकाबू होकर ई रिक्शा सड़क किनारे पड़े जलनिगम के पाइपों से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक और दो सवारियों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। हादसे के बाद चालक और क्लीनर नमक लदी डीसीएम छोड़कर भाग निकले। हादसा पनकी के न्यू ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अवैध मौरंग मंडी के सामने हुआ। हादसे की एक वजह सड़क तक लगने वाली अवैध मौरंग मंडी भी बताई गई है। 
विज्ञापन



मुजफ्फर नगर के सिगरेडा निवासी गुलशेर का बेटा अली खान (18) भौंती, सचेंडी स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करता था। पिछले दिनों वह अपने घर गया था। वहां से रिश्तेदार कसिरवां, मुजफ्फरनगर निवासी मंगा (25), शमशाद (45), आमिर (22), साहवेज (28) और बुलवारी शरीफ, पटना निवासी सोनू (26) को मिल में काम दिलाने के लिए वह साथ लेकर यहां आ रहा था।
 
विज्ञापन

ई-रिक्शा डीसीएम में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया

अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
सभी रविवार सुबह करीब पांच बजे संगम एक्सप्रेस से पनकी स्टेशन पहुंचे। वहां से सराय मीता, पनकी निवासी ई-रिक्शा चालक सर्वेश तिवारी के रिक्शे पर बैठे और मिल जाने के लिए निकले। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर, पनकी स्थित मौरंग मंडी के सामने उल्टी दिशा से भौंती से पनकी की तरफ जा रहे डीसीएम ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।


ई-रिक्शा डीसीएम में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया और सड़क किनारे पड़े जलनिगम के पाइप से टकराकर पलट गया। ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और सर्वेश व अली खान की मौके पर मौत हो गई।। पनकी पुलिस घायलों को पास स्थित निजी अस्पताल ले गई। देर शाम स्वरूप नगर के एक निजी अस्पताल में मंगा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें